Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि: पांच अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि: पांच अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल केन्द्रीय विवि की प्रवेश समिति की बैठक शिक्षा सत्र 2022-23 के शैक्षणिक कैलेंडर के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से छात्रों से लिये जाने वाले शुल्क में कोई बढ़ोतरी ना किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किये गये पाठ्यक्रम एवं सीटों की संख्या पर प्रवेशार्थी निर्देशिका में स्थान दिये जाने पर मोहर लगाई गई। जबकि स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु पंजीकरण सीयूआईटी प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल 15 दिन के भीतर घोषित करने का निर्णय लिया गया।

गढ़वाल विवि की प्रवेश समिति की बैठक कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अध्यक्षता में ऑनलाइन आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया है कि प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन से पूर्व विषम सेमेस्टरों की कक्षाएं पांच अगस्त से प्रारंभ की जायेगी। इसके साथ ही प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर अन्य सभी में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 निश्चित की गई है। शैक्षणिक कैलेंडर में ग्रीष्मकालीन अवकाश 6 जून 2023 से 8 जुलाई 2023 तथा शीतकालीन अवकाश 2 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 निश्चित किया गया। एक दिसंबर 2022 को गत वर्षों की भांति दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। एक दिसंबर 2022 को ही विवि की स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष प्रारंभ होने पर इस दिन के साथ ही पूरे वर्ष भर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, शिक्षाविद् प्रो. दीवान सिंह रावत, प्रो. नलिनी प्रभा, कुलसचिव डॉ. अजय खंडूडी, वित्त अधिकारी एके मोहंती, अनीस, डॉ.अरुण रावत मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रवेश समिति के सचिव डीएसडब्ल्यू प्रो. महावीर सिंह नेगी ने किया।

जर्मन भाषा और अंग्रेजी भाषा से संबंधी कोर्स खुलेंगे-
प्रवेश समिति की बैठक में लैंग्वेज लैब के अंतर्गत विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स संचालिन करने का निर्णय लिया गया। जिनमें जर्मन भाषा, अंग्रेजी भाषा, दक्षता संबंधी कोर्स मुख्य रूप से है, साथ ही शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स जिनमें मुख्य रूप से नर्सरी ट्रेनिंग बेसिक योगा प्रैक्टिस, शारीरिक शिक्षा खेल प्रबंधन, लोक संस्कृति भारतीय परंपरागत संगीत एवं यात्रा संबंधी स्थानीय समुदायों एवं छात्रों के लिए मुख्य रूप से संचालित किए जाएंगे। एकेडमिक काउंसिल द्वारा पारित दो अवार्ड कुलानंद पुरोहित स्वर्ण पदक एवं मालती पुरोहित नगद पुरस्कार पर भी प्रवेश समिति ने अपनी मुहर लगाई व नये सत्र के प्रवेश निर्देशिका में अंकित करने का निर्णय लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 जून
Next: आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत, सीएम ने किया 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.