Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एचएमटी फैक्ट्री रानीबाग में एम्स स्थापित किया जाए
  • नैनीताल

एचएमटी फैक्ट्री रानीबाग में एम्स स्थापित किया जाए

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

नैनीताल। कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से पत्राचार किया है। कहा है कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोग परेशान हैं। ऐसे में विकल्पों का प्रयोग करते हुए मेडिकल सुविधाओं को ठीक किया जाना चाहिए। कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री में एम्स की स्थापना की जाए। कुमाऊं में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत उच्च स्तर की नहीं है, यहां पर कोई भी ऐसे बड़े अस्पताल नहीं है जहां गंभीर रोगों का उपचार किया जा सके। भौगोलिक क्षेत्रफल अधिकांश पर्वतीय होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गंभीर रोगियों को उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स या दिल्ली एम्स जाना पड़ता है। अधिक दूरी एवं अधिक व्यय होने के कारण यहां के गंभीर रोगी इन संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते हैं, अधिकांश यह भी देखा गया है कि ऐसे रोगियों को उपचार न मिल पाने के अभाव में अपनी जान गवानी पड़ती है। ऐसे में एचएमटी फैक्ट्री में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना होनी चाहिए। एचएमटी फैक्ट्री कई सालों से पूर्ण रूप से बंद है। जिसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस खाली पड़ी संपत्ति का उपयोग एम्स के रूप में कर यहां के क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान साबित हो सकता है। मांग करने वालों में प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सोहेल जावेद, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रितेश साह ,डॉ. सीमा चौहान, डॉ. गगन होती आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Next: नाबालिग की शादी रकवाई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.