Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एचएमपीवी के खौफ के बीच अब आया गंजा करने वाला वायरस
  • राष्ट्रीय

एचएमपीवी के खौफ के बीच अब आया गंजा करने वाला वायरस

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत सहित दुनिया के कई देश इन दिनों ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का संक्रमण का खौफ झेल रहे है। एचएमपीवी भारत के करीब आठ राज्यों में फैल गया है। इस बीच देश में एक और ‘रहस्यमयी’ वायरस का खतरा बढ़ रहा है। खबर है कि इस वायरस से संक्रमण के शिकार लोग गंजे हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोगों ने असामान्य और विचित्र स्वास्थ्य समस्या को लेकर जानकारी दी है। इसे अनौपचारिक रूप से ‘बाल्डनेस वायरस’ कहा जा रहा है। ज्यादातर लोगों ने बताया है कि उनके बाल बहुत तेजी से झड़ने लगे हैं, कुछ लोग तो कुछ ही दिनों के भीतर पूरी तरह से गंजे हो गए हैं। खबरों के मुताबिक अब तक इससे 150 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आसपास के कई गांव में भी लोगों में इस तरह के लक्षण देखे गए हैं।
इस तरह की बढ़ती समस्या ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या देश में कोई और नया वायरस आ गया है?

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में फैल रही इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम अलर्ट पर है। बाल, खोपड़ी और नाखून के सैंपल की जांच के आधार पर टीम ने इसे फंगल इंफेक्शन के कारण होने वाली समस्या मानने से इनकार किया है। हालांकि, चिकित्सा विशेषज्ञों और अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये केवल प्रारंभिक निष्कर्ष हैं और समस्या के बारे में आगे के विश्लेषण की आवश्यकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय आयुष और स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शनिवार को कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा, यह निश्चित ही एक असामान्य स्थिति है लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आईसीएमआर के वैज्ञानिक और आयुर्वेद-यूनानी और एलोपैथी सहित विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के विशेषज्ञ विस्तृत शोध और निदान करेंगे जिससे इसके बारे पता लगाया जा सके।
अब तक की जानकारियों के मुताबिक लोगों को सिर के आसपास खुजली की दिक्कत होने के बाद बाल झड़ने की समस्याओं का अनुभव हुआ। इस विचित्र स्थिति ने स्थानीय निवासियों को भयभीत कर दिया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को ये डर भी सताने लगा है कि कहीं

कोई नया वायरस तो नहीं आ रहा है?
इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स ने संकेत दिया था कि यह स्थिति संभवत: दूषित पानी, फंगल इंफेक्शन या कुछ रसायनों या सौंदर्य प्रसाधनों के साइड इफेक्ट्स से जुड़ी हो सकती है। रिपोर्ट में इस क्षेत्र के भूजल में फ्लोराइड के उच्च स्तर का संकेत दिया है, जो संभावित रूप से इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।
विशेषज्ञों की टीम ने कहा फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि बढ़ती समस्या की मुख्य वजह क्या है, हालांकि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तब तक सभी लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। त्वचा विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की है और बालों के झड़ने के कारण की जांच के लिए स्किन सैंपल टेस्ट के लिए भेजे हैं। अभी भी इस स्थिति को समझने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव प्रचार के लिए 20 को आ सकते हैं योगी
Next: निकाय चुनावों के लिए भाजपा 15 को जारी करेगी संकल्प पत्र

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.