Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हिन्दू सेवा समिति ने कराया अज्ञात शव का अन्तिम संस्कार
  • अल्मोड़ा

हिन्दू सेवा समिति ने कराया अज्ञात शव का अन्तिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 10/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। हिंदू सेवा समिति के परिवार के सदस्यों द्वारा एक अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया। विदित हो कि 3 दिन पहले एक अज्ञात नेपाली महिला का शव (करीब 55 वर्ष) लमगड़ा क्षेत्र में मिला था। महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेस चिकित्सालय (अल्मोड़ा) में लाया गया था जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित किया था। जिसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कर उसका शव मोर्चरी में रख दिया गया। पुलिस द्वारा 3 दिनों तक उसके परिजनों की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके किसी भी परिजन से संपर्क नहीं हो पाया। इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदू सेवा समिति के सदस्यों से संपर्क किया गया और उस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विश्वनाथ घाट धाम में कर दिया गया। विदित हो कि अल्मोड़ा जिला या उसके आसपास के क्षेत्र में कोई भी इस तरह की घटना में हिंदू सेवा समिति आगे आकर अपना सहयोग हमेशा प्रदान करती है। अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, नीरज बोरा, गोविंद मटेला, अमित साह मोनू, पवन साह, वैभव पांडेय, अमन नज्जोन, हर्षवर्धन तिवारी, नीरज पवार, संजय कुमार संजू, पुलिस प्रशासन के खुशाल कुमार, मनमोहन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना अनुमति के खुद रही सड़क का कार्य पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर रुकवाया
Next: 15 अगस्त तक सभी पंचायतों में आयोजित होंगे कार्यक्रम: बीडीओ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.