Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिना अनुमति के खुद रही सड़क का कार्य पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर रुकवाया
  • अल्मोड़ा

बिना अनुमति के खुद रही सड़क का कार्य पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर रुकवाया

RNS INDIA NEWS 10/08/2023
rns featured image new

ईओ को संबंधित के खिलाफ दिए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

अल्मोड़ा। जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा बिना नगरपालिका की अनुमति के खोदी जा रही नगरपालिका की सड़कों पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी सख्त हो गये हैं। गुरुवार को एडम्स स्कूल से लगते मार्ग पर जल संस्थान द्वारा बिना नगरपालिका की अनुमति के खुदाई का काम किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी स्वयं मौके पर पहुंचे और जल संस्थान द्वारा मनमाने तरीके से फायर की लाईन डालने के लिए खोदी जा रही सड़क का खुदान कार्य रूकवाया तथा नगरपालिका द्वारा सम्बन्धित के हथियार जब्त किये गये। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा पूर्व में मनमाने ढंग से सड़कों को खोदकर बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा जिलाधिकारी, आयुक्त एवं सचिव पेयजल को पत्र लिखकर भी इस आशय से सूचित किया गया था कि यदि भविष्य में जल संस्थान/जल निगम के द्वारा बिना पालिका की अनुमति के सड़कों का खुदान कार्य किया गया तो पालिका इस पर एफआईआर दर्ज करेगी तथा कड़ी कार्यवाही करने को बाध्य होगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रकाश जोशी ने कहा कि चाहे सरकारी विभाग हो या कोई व्यक्ति विशेष नियम सबके लिए बराबर हैं। यदि पालिका की सम्पत्ति को किसी के द्वारा भी कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूख हड़ताल से जबरन उठाने का लगाया आरोप
Next: हिन्दू सेवा समिति ने कराया अज्ञात शव का अन्तिम संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.