Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • हाईवे पर पाले में स्लीप होकर खाई में गिरा वाहन
  • पिथौरागढ़

हाईवे पर पाले में स्लीप होकर खाई में गिरा वाहन

RNS INDIA NEWS 20/12/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। पिथौरागढ़-धारचूला एनएच में एक बार फिर पाले में स्लीप होकर एक वाहन खाई में गिर गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार चार लोगों को गंभीर चोट नहीं लगी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार को धारचूला स्थित एनएचपीसी धौलीगंगा जलविद्युत परियोजना में कार्यरत चार कर्मचारी टिकेंद्र राज (20) पुत्र श्यामलाल, मनीष सेलाल(28)पुत्र राजेंद्र सेलाल, वीरेंद्र श्रीवास्तव (45)पुत्र जीवन लाल व गिरीराज सिंह (50)पुत्र बाबूलाल वाहन संख्या यूके05टीए3738 में सवार होकर किसी कार्य के लिए हल्द्वानी के लिए निकले। जिला मुख्यालय से 15किमी पहले नैनीपातल के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 50मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायलों को निकाला। आपातकालीन सेवा 108 के जिला प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि घायल सभी लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई थी। इधर हादसे का कारण पाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड के कारण इन दिनों सड़कों पर पाला ही पाला है। बावजूद इसके चूने-नमक का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बताया कि पाले के कारण आठ दिन में सड़क दुर्घटना की दूसरी घटना है। बीते 12दिसंबर को भी एक कार पाले के कारण अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई थी। हादसे में दो लोग घायल हो गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत में लाखों की विदेशी शराब नष्ट
Next: कोरोना काल का महंगाई भत्ता जारी करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.