Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को किया हाईवे जाम
  • हरिद्वार

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को किया हाईवे जाम

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

दलित उत्पीडऩ मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर हाईवे पर जाम लगाया। बाद में एसडीएम ने उनसे ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया। जुलाई के पहले सप्ताह में पीतपुर निवासी मैनपाल ने नजदीक के गांव सीधड़ू के राजेश गुप्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीडऩ की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जांच सीओ लक्सर कर रहे हैं। मामले में अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के साथ गुरुवार दोपहर में लक्सर पहुंचे और रुडक़ी तिराहे के पास लक्सर हरिद्वार हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेमेंद्र सिंह नेगी के अलावा खानपुर एसओ पीडी भट्ट व पथरी एसओ सुखपाल सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर उनसे बात की। इस पर भीम आर्मी पदाधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुडक़ी में मिले 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज
Next: पंजाबी महासभा की युवा टीम गठित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.