Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी से पहले पुराने दोस्त ने युवती को दी निजी फोटो वायरल करने की धमकी
  • देहरादून

शादी से पहले पुराने दोस्त ने युवती को दी निजी फोटो वायरल करने की धमकी

RNS INDIA NEWS 15/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शादी की तैयारियों के बीच एक युवती को उसके पूर्व दोस्त ने निजी वायरल करने की धमकी दी है। आरोपी है कि वह शादी तुड़वाने के इरादे से यह हरकत कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर रविवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने तहरीर दी। बताया कि उसकी दोस्ती पूर्व में हरियाणा के सिरसा जिले के पन्नीवाला मोटा निवासी सुनील पुत्र बलबीर सिंह से थी। आरोप है कि दोस्ती के दौरान आरोपी ने युवती के कुछ निजी फोटो हासिल कर लिए थे। अब इन तस्वीरों का हवाला देकर वह युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। युवती की शादी तय हो चुकी है। आरोपी अब उसकी शादी तुड़वाने पर आमादा है और लगातार पीछा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुनील उसे सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, वह युवती के परिजनों और दोस्तों को फोन कर अनर्गल बातें कर रहा है। ऐसे में शादी की तैयारियों के बीच पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई है। डर है कि वर पक्ष को पता लग गाया तो शादी टूट जाएगी। इंस्पेक्टर अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी के युवक का था चंद्रबनी नाले में मिला शव
Next: डीजीपी के निर्देश पर उत्तराखंड में सघन सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.