Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाईस्कूल प्रधानाध्यापक के पदों पर भी सीधी भर्ती की मांग शुरू
  • देहरादून

हाईस्कूल प्रधानाध्यापक के पदों पर भी सीधी भर्ती की मांग शुरू

RNS INDIA NEWS 04/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर विभागीय सीधी भर्ती के साथ ही अब हाईस्कूल प्रधानाध्यापक के पदों पर भी सीधी भर्ती की मांग शुरू हो गई। एलटी कैडर शिक्षकों का कहना है कि जिस प्रकार प्रवक्ता कैडर के शिक्षकों को प्रधानाचार्य भर्ती का लाभ मिल रहा है। उसी प्रकार एलटी कैडर शिक्षकों को भी मौका मिलना चाहिए। भर्ती समर्थक शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कर रहे राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पंवार ने कहा कि एलटी कैडर में कुछ विषयों में शिक्षकों को जल्दी जल्दी प्रमोशन हो जाते हैं। जबकि कई शिक्षकों को लंबे समय तक इंतजार करना होता है। ऐसे शिक्षकों को 22 साल की सेवा पर जाकर 5400 रुपये का ग्रेड पे मिल पाता है। यदि हाईस्कूल हेडमास्टर के रिक्त पदों पर भी भर्ती होती है तो अधिकांश एलटी कैडर शिक्षकों को प्रमोशन को मौका मिल जाएगा। पंवार ने बताया कि बीते रोज भर्ती समर्थक शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की थी। कई शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक भर्ती की भी मांग उठाई। मालूम हो कि राज्य में इंटर कालेज प्रधानाचार्य के 1101 पद रिक्त हैं। जबकि हाईस्कूल प्रधानाध्यापक के 787 पद वरिष्ठता विवाद की वजह से खाली चल रहे हैं। सरकार ने प्रधानाचार्य के 692 पदों पर विभागीय शिक्षकों से सीधी भर्ती कराने का निर्णय किया है। शिक्षकों की मांग पर वर्तमान नियमावली को संशोधित कर उसमें एलटी कैडर शिक्षकों को भी शामिल कराने का रास्ता खोला जा रहा है।
” शिक्षकों ने मुझसे मुलाकात कर प्रधानाध्यापक के 50 प्रतिशत रिक्त पदों पर भी विभागीय सीमित भर्ती कराने की मांग रखी है। इस पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के होने स्कूल में प्रशासनिक और शैक्षिक वातावरण सशक्त होता है।      – डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री “

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया पं.गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर में 116वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ
Next: डीआईटी में समाज विज्ञान व प्रबंधन पर हुआ मंथन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.