Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हेमपुर डिपो के जंगल से काटे गए सागौन के गिल्टों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

हेमपुर डिपो के जंगल से काटे गए सागौन के गिल्टों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/12/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  हेमपुर डिपो की जमीन से काटे गए 6 सागौन के पेड़ों के गिल्टे कोतवाली पुलिस ने बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हेमपुर डिपो के असिस्टेंट रिमाउंट ऑफिसर मेजर अंशुल मोहन शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने कहा है कि 21 दिसंबर की सुबह रेजिमेंट की नियमित पुलिस गश्त के दौरान पता लगा कि रेजिमेंट के भीतर जंगल में से 6 सागौन के पेड़ अज्ञात व्यक्ति काट ले गए। रेजिमेंटल पुलिस को मौके पर ट्रैक्टर के टायर के निशान भी मिले हैं। इससे पूर्व भी इस सैन्य प्रतिष्ठान में बिजली के उपकरणों से संबंधित चोरी हो चुकी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने नत्थनपीर बाबा के जंगल से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से काटे गए सागौन के 21 गिल्टे भी बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम ग्राम नवलपुर, थाना कुंडा निवासी कुलदीप पुत्र रामदास व संजय पुत्र जागीर सिंह बताया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पकड़े गए गिल्टों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। पुलिस टीम में एसआई सौरभ भारती, एसआई देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल दीपक जोशी, नरेंद्र बोहरा, गोविंद पंत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों के तहत अल्मोड़ा में प्रस्तावित योगासन इवेंट के संबंध में बैठक आयोजित
Next: पौड़ी में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मोहा मन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चिकित्सकों के तबादले के विरोध में आशा वर्करों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.