Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय खेलों के तहत अल्मोड़ा में प्रस्तावित योगासन इवेंट के संबंध में बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय खेलों के तहत अल्मोड़ा में प्रस्तावित योगासन इवेंट के संबंध में बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के तहत अल्मोड़ा में प्रस्तावित योगासन इवेंट के संबंध में मंगलवार को एक बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होना है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद के लिए यह हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत योगासन की प्रतियोगिता यहां अल्मोड़ा में होना प्रस्तावित है। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के आने जाने, रुकने, खान पान आदि के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से कर की जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इसके लिए समय कम है, इसलिए सभी अधिकारियों को विशेष तत्परता से कार्यों को करना होगा। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों के लिए व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने खेल मैदान की सड़क, आस पास के भवन एवं दीवारों की रंगाई पुताई तथा साज सज्जा आदि के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्या समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 25 जनवरी को
Next: हेमपुर डिपो के जंगल से काटे गए सागौन के गिल्टों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.