Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हेलमेट मैन ने किया लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक
  • देहरादून

हेलमेट मैन ने किया लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक

RNS INDIA NEWS 20/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शहर में हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने इंद्रमणि बड़ोनी चौक से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ उन्होंने लोगों को हेलमेट की अहमियत बताई। जागरूकता कार्यक्रम में राघवेंद्र कुमार ने कहा कि पहले लोगों की मौत युद्ध में होती थी, लेकिन अब सड़कों पर हर रोज लोग यातायात नियमों की अनदेखी से जान गवां रहे हैं। बताया कि उनके दोस्त ने भी साल 2014 में बगैर हेलमेट के वाहन चलाते हुए सड़क हादसे में जान गंवाई। इससे सबक लेकर वह खुद हेलमेट पहनकर देशभर में घूम रहे हैं और लोगों को इसके इस्तेमाल को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट पहनने का तरीका और सुरक्षित हेलमेट की पहचान से भी अवगत कराया। शहर के कई हिस्सों में लोगों को जागरूक कर वह शाम के वक्त मशाल लेकर त्रिवेणी घाट भी गए। उन्होंने सड़क हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। मां गंगा से अभियान को सफल बनाने का आशीर्वाद भी मांगा। बताया कि गुरुवार को वह हरिद्वार जिले में लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविकांत सेमवाल, एसआई अनवर खान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधार पंजीकरण व संशोधन सम्बन्धित आधार कैंप का आयोजन
Next: कुमाऊं आयुक्त ने खुदाई की जांच के दिए आदेश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.