Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊं आयुक्त ने खुदाई की जांच के दिए आदेश
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं आयुक्त ने खुदाई की जांच के दिए आदेश

RNS INDIA NEWS 20/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड द्वाराहाट में मदन मोहन उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट मोटर मार्ग पर काफी समय से भूमि कटान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है जिसके कारण तीन गांव के भूस्वामियों ने अपनी जमीन कटने हेतु उप जिलाधिकारी को भू स्वामियों द्वारा पत्र प्रेषित किया था इसके बाद भी कटान का कार्य रूकने का नाम नहीं ले रहा। आपको बता दे कि बीते दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसडीएम को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। जिससे स्थानीय लोगों ने तथा भू स्वामियों ने राहत की सांस ली है। उनका आरोप है कि मदन मोहन उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट मोटर मार्ग निर्माण में एक व्यक्ति की ओर से जेसीबी से खुदाई की गई थी। जेसीबी से खुदाई के कारण कई परिवारों की नाप भूमि चपेट में आ गई थी, जिससे संबंधित परिवारों की ओर से कई बार तहसील में शिकायत दर्ज की तथा प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण भू स्वामियों में रोष व्याप्त है व भू स्वामियों द्वारा कहा गया की अगर कटान का कार्य रुकता नहीं है तो हम सभी लोग आमरण अनशन के लिए व्याप्त होंगे जिसका जिम्मेदार प्रशासन रहेगा। वही भू स्वामियों पीड़ितों ने कुमाऊं आयुक्त से इसकी शिकायत की। अब कुमाऊं आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर भू स्वामियों की जमीन की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। भू स्वामी अनिल उपाध्याय, पूर्णानंद उपाध्याय, चम्पा उपाध्याय, प्रेमा साह, हेमंत साह, लाल सिंह बिष्ट, हेमा साह आदि ने कुमाऊं कमिश्नर का आभार व्यक्त किया।
(रिपोर्ट: मनमोहन सिंह नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेलमेट मैन ने किया लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक
Next: वित्त मंत्री प्रेमचंद ने आम बजट पर मांगे सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.