Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • हेलंग में घसियारी प्रकरण को लेकर प्रर्दशन
  • चमोली

हेलंग में घसियारी प्रकरण को लेकर प्रर्दशन

RNS INDIA NEWS 24/07/2022
rns featured image new

चमोली। जोशीमठ के हेंलग में 15 जुलाई को घास लाती एक महिला से पुलिस और सीआईएसएफ की जोर जबरदस्ती के मामले ने और तूल पकड़ लिया है। रविवार को राजनीतिक दलों समेत कई गांवों से आए महिला-पुरुषों ने हेंलग बाजार से बिजली कंपनी टीएचडीसी के गेट तक जलूस निकालकर प्रर्दशन किया और धरना दिया। लोगों ने जिलाधिकारी ,जिम्मेदार अधिकारियों और टीएचडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गुस्साए लोगों ने कहा कि इस पूरे मामले में जिलाधिकारी व उनके अधिनस्थ अधिकारियों की भूमिका काफी संधिग्ध रही है, इसलिए उनका अविलंब स्थानान्तरण किए जाएं। लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार गढ़वाल कमिश्नर से इस प्रकरण की जांच करवाना चाहती है, जिसमें लोगों को शंका है। मांग की कि हाईकोर्ट के सीनियर रिर्टायड जज से मामले की जांच करवाई जाए। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इन्द्रेश मैखुरी, राज्य कमेटी सदस्य अतुल सती, परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी, लक्ष्मण नेगी ने कहा कि पहाड़ के नौकरशाह एवं पुलिस कंपनियों के इशारे पर लोगों के जल जंगल एवं जमीन के अधिकारों को छीन रही है। कहा कि जिलाधिकारी एक एसे ढालदार स्थान में खेल मैदान बनाने की बात कर रहे हैं, जहां पर मलबा रुक तक नहीं सकता है। सवाल संगठन के रमेश पांडे, भुवन पाठक, ईश्वरी जोशी, राजीव नयन बहुगुणा, अनिल स्वामी ने कहा कि यदि इस भीटा तोक में डीएम ने जल्द कंपनी द्वारा फैंके जा रहे मलबे/मक को डालने से नहीं रोका तो राज्यव्यापी आन्दोलन किया जायेगा।
धरना स्थल पर अफसरों के तबादले, वन पंचायत नियमावली के उलंघन की जांच रिर्टायड जज से प्रकरण की जांच करवाने, भेंटा तोक में मलबा फैंकने की अनुमति समाप्त करने के प्रस्ताव पारित किए गए। अतुल सती कहते हैं कि यदि जल्द ऐसा नहीं हुआ तो आगामी 1 अगस्त को जिले के सभी तहसीलों में धरना दिया जयेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूस्खलन से गंगटाड़ी-सरनौल मोटरमार्ग ठप, फंसे वाहन
Next: राशिफल 25 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.