Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • स्वास्थ्य विभाग ने धारों की धार से किया सभी के लिए कोविड-19 परीक्षण कार्य का शुभारम्भ
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग ने धारों की धार से किया सभी के लिए कोविड-19 परीक्षण कार्य का शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस ब्यूरो सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के क्रम में जिला सोलन में कोविड-19 सैम्पलिंग के कार्य को गति प्रदान की जा रही है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने आज दी। डाॅ. उप्पल ने कहा कि इस तैयारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला के विभिन्न होटलों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक स्थानों में कोविड-19 के लिए जांच करवाने के लिए आग्रह किया गया है।
उन्होंने कहा कि अभियान की शुरूआत आज विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शमरोड़ के पर्यटक स्थल धारों की धार से की गई। धारों की धार स्थित निजी होटल हेवन रिट्रीट में आज अभियान के तहत 40 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) किया गया। इन सभी लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। यह परीक्षण विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह की देखरेख में किए गए। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह ने स्टाफ नर्स भानू, सोनिया, नेहा और महिमा के साथ होटल हेवन रिट्रीट, होटल शेरपा तथा होटल सिलवान के कर्मचारियों का परीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय, निजी संस्थान, होटल जैसे व्यापारिक संस्थान एवं अन्य इकाईयां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सम्पर्क कर परीक्षण के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके उपरान्त विभाग की टीम सम्बन्धित इकाई में पहुंचकर कर्मचारियों का कोविड-19 जांच के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट सुनिश्चित बनाएगी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोड़ी तक ढकते हुए मास्क पहनें, समुचित सोशल डिस्टेंसिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
डाॅ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से पूर्ण बचाव के लिए टीकाकरण के उपरान्त भी सावधानी बरतनी आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि शत-प्रतिशत जनसंख्या का कोविड-19 परीक्षण सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सोलन द्वारा विभिन्न संस्थानों को इस दिशा में पत्र लिखकर आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य विभाग परीक्षण के लिए पूर्ण रूप से तैयार है और सहमति उपरान्त शीघ्र परीक्षण सुनिश्चित बनाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनार, अमरूद, बीयूल और कचनार के पौधे किए रोपित
Next: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 अगस्त को

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.