Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कुष्ठ रोगियों के आवासों के लिए जल्द निर्णय ले सरकार: हाईकोर्ट
  • नैनीताल

कुष्ठ रोगियों के आवासों के लिए जल्द निर्णय ले सरकार: हाईकोर्ट

RNS INDIA NEWS 28/11/2022
Nainital High Court

नैनीताल। हाईकोर्ट ने हरिद्वार स्थित गंगा किनारे समेत अन्य स्थानों से कुष्ठ रोगियों के हटाने के खिलाफ स्वत: संज्ञान की जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि कुष्ठ रोगियों के आवास के लिए दी गई डीपीआर पर 2 जनवरी से पहले निर्णय लें। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में हुई।
मामले के अनुसार देहरादून के एनजीओ एक्ट नाव वेलफेयर सोसाइटी ट्रस्ट की ओर से मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा गया था। जिसमें कहा गया कि सरकार ने पिछले दिनों हरिद्वार में गंगा के किनारे व अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाने के दौरान यहां बसे कुष्ठ रोगियों को भी हटा दिया। अब इनके पास न घर है, और न रहने की कोई व्यवस्था है। भारी बारिश में कुष्ठ रोगी खुले में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। खंडपीठ ने इस पत्र को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया। पत्र में कहा गया 2018 में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान तत्कालीन डीएम ने चंडीघाट स्थित गंगा माता कुष्ठ रोग आश्रम के साथ ही उनके अन्य आश्रमों को भी तोड़ दिया। जिससे वह आश्रम विहीन हो गए। जबकि गंगा माता कुष्ठ रोग आश्रम के आसपास अन्य सात बड़े कुष्ठ रोग आश्रम भी हैं। जिन्हें नहीं तोड़ा गया। क्योंकि वह उच्च राजनीतिक प्रभाव वाले व्यक्तियों के हैं। कहा सरकार सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। पत्र में कहा गया कि सरकार उनका पुर्नवास के साथ ही उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए।
वहीं, मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा है ठंड का समय शुरू हो गया है। सचिव शहरी विकास, सचिव समाज कल्याण व जिलाधिकारी हरिद्वार से पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट के कुष्ठ रोगियों के उत्थान के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की क्या स्थिति है। संबंधित रिपोर्ट पेश की जाए। कुष्ठ रोग उन्मूलन अधिकारी द्वारा कोर्ट में शपथपत्र पेश कर कहा गया, कि उन्होंने पूर्व के आदेश के अनुपालन में सरकार को कुष्ठ रोगियों के 16 आवास के लिए 4 करोड़ 80 लाख की डीपीआर बनाकर सरकार को भेज दी है। जिसका अब तक बजट पास नहीं हो सका है। और कुष्ठ रोगियों के उत्थान के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए उन्होंने सरकार को पत्र भेजा है। जिसमें अभी तक सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिस पर कोर्ट ने दो जनवरी से पहले निर्णय लेने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 जनवरी की तिथि नियत की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार साल से फरार अपर सहायक अभियंता गिरफ्तार
Next: लोहाघाट में जिला जेल के विरोध में निकाली रैली

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.