Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को चार साल का कठोर कारावास
  • अल्मोड़ा

हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को चार साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय की अदालत ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे चार साल के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड का भुगतान न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन के अनुसार, मामला जून 2019 का है। पीड़िता पुष्पा देवी ने थाना दन्या में दी तहरीर में बताया कि उनके पति कैलाश सिंह पपोली निवासी विजय पाल उर्फ बब्लू के मकान में मजदूरी कर रहे थे। शाम को काम समाप्त होने पर कैलाश सिंह ने मजदूरी मांगी, जिस पर विजय पाल ने बाद में पैसे देने की बात कही। कैलाश के उसी दिन मजदूरी देने पर जोर देने पर आरोपी ने पत्थर से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। घायल कैलाश सिंह को सीएचसी धौलादेवी में प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा बेस अस्पताल और फिर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद पुष्पा देवी की तहरीर पर दन्या थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के तहत आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 अगस्त
Next: भाजपा की हेमा गैड़ा बनी अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष

Related Post

IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.