Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे की अदालत ने सितारगंज में वर्ष 2023 में हुई हत्या के मामले के आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कुल 24 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। वार्ड नंबर 13 गणेश कॉलोनी, सितारगंज निवासी कमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनके पति रज्जन सैनी 26 अप्रैल 2023 की सुबह टीचर कॉलोनी, सितारगंज के सामने मजदूरी के लिए खड़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद मजदूर तौफीक अहमद और मोहम्मद हनीफ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उनके पति बीचबचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान गुस्साए मोहम्मद हनीफ ने पास की मीट की दुकान से छुरा उठाकर उनके पति पर हमला कर दिया और गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। सितारगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 2 जुलाई 2023 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किए। मामले की सुनवाई के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सौरभ ओझा ने 10 गवाह प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने वार्ड नंबर एक चिंतीमझरा, सितारगंज निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र अब्दुल को धारा 302 व 307 आईपीसी में आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अतिरिक्त धारा 506 आईपीसी में एक वर्ष की सजा व दो हजार रुपये और धारा 4/25 में छह माह की सजा व दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी दस्तावेज के आरोप लगाकर किया जा रहा प्रताड़ित : मालचंद
Next: सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में यूकेडी का सदस्यता अभियान जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.