Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • हाथों में खाली बर्तन लेकर किया जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन
  • चम्पावत

हाथों में खाली बर्तन लेकर किया जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में ग्राम पंचायत फरतोला के गुरना संतोला तोक और धुरा में पेयजल योजना ध्वस्त होने के कारण बीते 9 दिनों से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बाराकोट में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजू अधिकारी के नेतृत्व में लोगों ने पानी न आने पर जल संस्थान के प्रति प्रदर्शन करते हुए बताया कि भारी बारिश के बाद करीब 9 दिन हो गए हैं। लोगों के घरों में एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों ने कई बार अपने नीजि खर्चे से मरम्मत करवा दी है। कई बार जलसंस्थान को आगाह भी कर दिया है। लेकिन जलसंस्थान के अधिकारी उनकी बात को अनसुना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संस्थान का ईई भी लोगों की समस्या हल करने के बजाय उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर समय से उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश लाल, संजय कुमार, राजेन्द्र कुमार, हरीश, कलावती देवी, जैमती देवी, नीलम आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकॉम के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या
Next: बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.