Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीकॉम के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या
  • अल्मोड़ा

बीकॉम के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। बीकॉम के एक छात्र ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल सकेगी। जानकारी के अनुसार जीतब ग्राम पंचायत के अमृतपुर तोक में सोमेश्वर डिग्री कॉलेज में बीकॉम में पढऩे वाले छात्र मयूर चंद्र (19) शुक्रवार को सायं लगभग 3:00 बजे घर से घूमने के लिए बताकर निकला था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रात 10:00 बजे थाने में इसकी सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चला।
इधर, शनिवार सुबह ग्रामीणों को अमृतपुर गांव से लगे जंगल में लगभग 1 किलोमीटर दूर उसे एक पेड़ में लटका हुआ पाया। माना जा रहा है कि युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया है। युवक के आत्मघाती कदम के पीछे के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है। दो भाइयों में बड़ा था। युवक के इस कदम से परिवार सकते में है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानूसनी बरसात के बाद सडक़ें बंद …लोग परेशान
Next: हाथों में खाली बर्तन लेकर किया जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.