Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हथियारों के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
  • नैनीताल

हथियारों के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

नैनीताल। पुलिस ने मुक्तिधाम स्थित टीनशेड के पास से हथियारों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि पकड़े गए तीनों अभियुक्तों में से दो शातिर किस्म के बदमाश हैं। उनके खिलाफ नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपद में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह जंगली जानवर का शिकार करने या लकड़ी तस्करी करने के इरादे से टांडा के जंगल में घुसे थे। सोमवार देर शाम मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि तीन युवक हथियारों के साथ सुभाषनगर बैरियर के पास स्थित श्मशान घाट के पीछे टांडा जंगल में छुपे हुए हैं। जिस पर कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो 12 बोर की देसी बंदूक, एक 315 बोर का तमंचा और 12 कारतूस मिले। जांच में पता चला कि सभी हथियार चालू हालत में थे। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सूरज प्रसाद उर्फ लंगड़ा पुत्र कृष्णा प्रसाद निवासी चकफेरी कॉलोनी, पंतनगर यूएस नगर, प्रताप सिंह बिष्ट उर्फ पिंकी पुत्र मोहन सिंह बिष्ट व गोविन्द सिह बिष्ट उर्फ गंगा पुत्र शेर सिह बिष्ट निवासी शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता बताया। आरोपियों ने बताया कि सभी हथियार गोविन्द सिंह उर्फ गंगा के माध्यम से मो. फकरे आलम निवासी दरऊ के पास खजुरिया रामपुर यूपी से मंगवाये हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला मंडल में चंद्रकांता प्रधान व मानसी को उपप्रधान सर्वसम्मति से बनाया
Next: भीमताल में ओपन बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वालीबॉल कोर्ट बनेगा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.