Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हर्षोल्लास से मनाया आईटीबीपी ने 61वां स्थापना दिवस
  • देहरादून

हर्षोल्लास से मनाया आईटीबीपी ने 61वां स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

देहरादून। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का 61वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ भव्य परेड का आयोजन किया गया। मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी के निदेशक एवं महानिरीक्षक पीएस डंगवाल और अन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अकादमी परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया। भव्य परेड ने बल के ध्वज को सलामी दी। बल के स्वर्णिम इतिहास को याद किया गया। बताया गया कि चार वाहनियों के साथ देश की उत्तरी सीमाओं की रक्षा का कार्यभार आईटीबीपी ने संभाला। वर्तमान में बल को लद्दाख से कराकोरम पास और अरुणाचल प्रदेश में जेचेप ला तक 3488 किमी की लंबी सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। बल हिमालय के उच्च क्षेत्रों में भारत-चीन सीमा पर नौ हजार फीट से 18700 फीट की ऊंचाई पर तैनात है। अकादमी के निदेशक पीएस डंगवाल ने बताया कि हिमवीर माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत की अग्रिम चौकियों में अपने बल के आदर्श वाक्य शौर्य, दृढ़ता, कर्मनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। आतंकवाद और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अपना अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात होने के कारण समय-समय पर आए प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और आपदाओं से बचाने में भी बल अहम योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक एवं उपनिदेशक अजय पाल सिंह, सेनानी प्रशासन शोभन सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे हरीश रावत
Next: पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.