Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरीश उपाध्याय के संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार बनने पर जताई ख़ुशी
  • अल्मोड़ा

हरीश उपाध्याय के संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार बनने पर जताई ख़ुशी

RNS INDIA NEWS 23/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के चौखुटिया क्षेत्र के खनूली निवासी हरीश चंद्र उपाध्याय के संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार के पद पर पदोन्नत होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय में यह दायित्व ग्रहण किया है। 13 अप्रैल को केंद्रीय सेवा पदोन्नति के तहत जारी सूची में उनका नाम शामिल किया गया। हरीश चंद्र उपाध्याय स्व. कैलाश चंद्र उपाध्याय के पुत्र हैं और उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोगों ने गर्व का विषय बताया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है तथा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर उच्च पद तक पहुंचना उनके समर्पण और संघर्ष का परिणाम है, जिससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उनके सम्मान में क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई जा रही है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधा पांडेय, गोपाल मासीवाल, शंकर सिंह रावत, महेश लाल वर्मा, दीपा मासीवाल, संतोष मासीवाल, कैलाश पांडेय, बसंत उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, मोहन राम, प्रकाश उपाध्याय सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिन की किल्लत के बाद पेट्रोल आपूर्ति बहाल, पंपों पर भीड़
Next: गांव-गांव में चलेगा टीबी स्क्रीनिंग अभियान, हैंडहेल्ड मशीन से होगी जांच

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.