Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • दो दिन की किल्लत के बाद पेट्रोल आपूर्ति बहाल, पंपों पर भीड़
  • बागेश्वर

दो दिन की किल्लत के बाद पेट्रोल आपूर्ति बहाल, पंपों पर भीड़

RNS INDIA NEWS 23/04/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। जिले में दो दिन तक पेट्रोल की किल्लत के बाद गुरुवार को आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली। तेल पहुंचते ही पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। माल रोड स्थित पंप में दिनभर खासकर दोपहिया वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिले में कुल 14 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इन दिनों बारात सीजन और बढ़ती आवाजाही के चलते पेट्रोल और डीजल की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके विपरीत समय पर आपूर्ति न होने से कई पंपों पर दिन या शाम तक ईंधन खत्म हो जा रहा है। हल्द्वानी से टैंकर पहुंचने के बाद ही पंप संचालक पुनः वितरण शुरू कर पा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को एक-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को माल रोड स्थित जय अंबे ऑयल, बैजनाथ क्षेत्र के पंप, कांडा रोड के फलटनिया और ढांगन स्थित पंपों पर पेट्रोल समाप्त होने की सूचना चस्पा कर दी गई थी। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। गुरुवार को आपूर्ति पहुंचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडे ने बताया कि जिले के विभिन्न पंपों पर अलग-अलग मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है। जिन पंपों पर कमी बनी हुई है, वहां इमरजेंसी जरूरत वाले उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में ईंधन देने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कल्याण संस्था ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की पाठ्य सामग्री
Next: हरीश उपाध्याय के संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार बनने पर जताई ख़ुशी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.