Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरीश रावत ने किया भाजपा पर पलटवार
  • देहरादून

हरीश रावत ने किया भाजपा पर पलटवार

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
rns featured image new

उत्तराखंड में बीजेपी ही कथित स्टिंग मास्टर को लाई थी : हरदा

देहरादून। सूबे में भ्रष्टाचार के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीते 27 अक्टूबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। हाईकोर्ट ने सीबीआई को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ केस दर्ज कर करप्शन के आरोपों की जांच करने के आदेश दिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया। इस पर सीएम त्रिवेंद्र ने स्टिंगबाज को लेकर हरीश रावत पर निशाना साधा था। वहीं, हरदा ने भी पलटवार कर जवाब दिया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी ही कथित स्टिंग मास्टर को लाई थी।
दरअसल, बीजेपी आरोप लगा रही है कि किसी के साथ मिलकर कांग्रेस, सरकार को गिराने की साजिश कर रही है। मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने तंज कसते हुए स्टिंग को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधा था। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि जब हरीश रावत का स्टिंग हुआ था, तब यह शख्स ब्लैकमेलर और स्टिंगबाज था। आज क्या हरीश रावत की उससे दोस्ती हो गई है। सीएम के इस बयान के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी पर पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत का कहना है कि बीजेपी कह रही है कि उस विशेषज्ञ, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस उससे मिलकर सरकार गिराने की साजिश रच रही है। उस विशेषज्ञ के संबंधों की तलाश करें तो उसके सारे संबंधी, रिश्तेदार और नातेदार बीजेपी के अंदर मौजूद मिलेंगे। इसके अलावा बीजेपी कथित स्टिंग मास्टर को उत्तराखंड लाई थी। उन्होंने कहा कि रमेश पोखरियाल के मुख्यमंत्रित्व काल में यही विशेषज्ञ हुआ करता था। इसी विशेषज्ञ ने हरीश रावत सरकार गिराने में भूमिका अदा की थी। उस समय बीजेपी का केंद्रीय और राज्य नेतृत्व इसी विशेषज्ञ की वंदना करते थे। त्रिवेंद्र सरकार के स्टिंग के पीछे भी यही विशेषज्ञ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने लगाया मुन्ना सिंह चौहान पर उच्च न्यायालय के अपमान का आरोप
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 01-Nov-20

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.