Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने लगाया मुन्ना सिंह चौहान पर उच्च न्यायालय के अपमान का आरोप
  • देहरादून

कांग्रेस ने लगाया मुन्ना सिंह चौहान पर उच्च न्यायालय के अपमान का आरोप

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के विकासनगर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान पर उच्च न्यायालय के अपमान का आरोप लगाया है। निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मुन्ना चौहान के बयान पर अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय को मुन्ना सिंह चौहान के उस बयान का संज्ञान लेना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस पार्टी का अपराधिक षडयंत्र है।
गरिमा दसौनी ने मुन्ना सिंह चौहान से सवाल किया कि उनके इस बयान का यह मतलब निकाला जाय कि क्या उन्हें देश की न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं रहा और क्या उच्च न्यायालय कांग्रेस के इशारों पर अपना फैसला दे रहा है? उन्होंने मा0 उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि चूंकि मुन्ना सिंह चौहान एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हैं ऐसे में उनके बयान का मा0 उच्च न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ अवमानना नोटिस भेजा जाना चाहिए। गरिमा दसौनी ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि उन्हें देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता मुन्ना ंिसह चौहान के बयान का मखौल उडाते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग प्रदेश के अन्दर मा0 सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद जश्न का माहौल का दिखावा कर यह प्रचारित कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत भ्रष्टाचार के सभी आरोपों से बरी हो गये हैं तथा सर्वोच्च न्यायालय से उन्हें राहत मिली है वे सच्चाई से कोसों दूर हैं। गरिमा दसौनी ने कहा कि दरसल सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिये फैसले पर आंशिक रूप से रोक लगाते हुए सीबीआई तथा पक्षकारों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन के स्थान पर चार हफ्ते के समय दिया है न कि मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अपनी जगह जस के तस हैं। दसौनी ने मुन्ना सिंह चौहान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब जब जीरो टॉलिरेंस की कलई खुल चुकी है और यह सिद्ध हो चुका है कि सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है तो बौखलाहट और खिसियाहट में भाजपा कांग्रेस पर झूठे आरोप मढना चाहती है। दसौनी ने कहा कि लक्सर में किसान सम्मान निधि में फर्जीवाडे से लेकर सिडकुल से गायब हुई फाइलों तक एन.एच.74 और श्रम विभाग में हुए घोटालों तक राज्य सरकार बेनकाब हो चुकी है। इसलिए यह अच्छा होगा कि भाजपा कांग्रेस पर आरोप मढने के बजाय अपने गिरेबान में झांके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता के बाद घायल बेटे ने भी अस्पताल में तोड़ा दम
Next: हरीश रावत ने किया भाजपा पर पलटवार

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.