Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार पक्षकार बनकर जनता के लिए लड़े लड़ाई: हरीश रावत
  • देहरादून

सरकार पक्षकार बनकर जनता के लिए लड़े लड़ाई: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 07/02/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। वन भूमि सर्वे के खिलाफ कई दिनों से धरना दे रहे क्षेत्रवासियों को कांग्रेस की ओर से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जनता सर्वोच्च न्यायालय से ना लड़े, बल्कि सरकार की ओर से इस लड़ाई को पक्षकार बनकर मजबूती से लड़ना चाहिए। जनता इसीलिए सरकार चुनती है और यह सरकार का कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है। शनिवार को बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर में वन भूमि सर्वे के खिलाफ क्षेत्रवासियों का धरना जारी रहा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरने में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने मामले को लेकर सीएस से फोन पर बात की और कहा कि शीघ्र बापूग्राम का कोई ठोस रास्ता निकालें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि कैबिनेट शीघ्र बापूग्राम के हित में फैसला ले और अगर नहीं हो पा रहा है तो मुख्यमंत्री विशेष सत्र बुलाकर बापूग्राम के लोगों की संपत्ति बचाने का काम करें। सरकार के माध्यम से इस लड़ाई को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लड़ा जाय। इस दौरान बापूग्राम बचाओ समिति के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन सौंपकर विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को विधानसभा के पटल पर और लोकसभा के पटल पर उठवाने की मांग की। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण, राकेश सिंह मियां, जयेन्द्र रमोला, राजपाल खरोला, बापूग्राम बचाओ समिति के संयोजक रमेश जुगरान, सुनील बहुगुणा, पार्षद सत्य कपरुवान, सचवीर भंडारी, मुस्कान चौधरी, दिनेश रावत, सुरेंद्र नेगी, गुरविंदर सिंह गुर्री, अविनाश सेमल्टी, राम प्रसाद उनियाल, राजेन्द्र डोभाल, शिव प्रसाद कंडवाल, दिनेश दत्त शर्मा, सुभाष सैनी, दीनदयाल शर्मा, बैसाख पयाल, दिनेश व्यास, मनोज गुसाईं, सिंहराज पोसवाल, सुमित चौहान, रामकुमार भतालिये, सुभाष जखमोला, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, बप्पी अधिकारी, धीरज डोभाल, त्रिलोक सिंह, प्रदीप जुगलान, आशीष कपरूवान, आयुष तड़ियाल, अनिल पडियार, अखिल गुलियाल, कमलेश शर्मा, विजयलक्ष्मी, ममता, अमित जुगलान, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज
Next: जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता 9 व 10 फरवरी को

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.