Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किसान विरोधी भाजपा सरकार ने किया गन्ने का स्वाद फीका : हरीश रावत
  • देहरादून

किसान विरोधी भाजपा सरकार ने किया गन्ने का स्वाद फीका : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 10/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार ने इस वर्ष भी गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मुनाफा नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को देहरादून से हरिद्वार जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत डोईवाला के माजरी ग्रांट में रुके। वहां उन्होंने किसान ताजेंद्र सिंह के खेत से गन्ना काटकर खाया। उन्होंने कहा कि किसान इस साल सोच रहे थे कि उनके गन्ने का मूल्य बढ़ेगा, उनका गन्ना उनके लिए मीठा होगा। गन्ना तो मीठा है, मगर सरकार ने गन्ना मूल्य न बढ़ाकर उसका स्वाद फीका कर दिया। दुनिया में चीनी की बहुत डिमांड है। अगर सरकार गन्ने का मूल्य 400 या 450 करती, तो चीनी मिलों की वाह वाह होती। सरकार ने चीनी मिल मालिकों का मुनाफा करने के लिए गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया, जिससे किसान आहत है। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस सुशील राठी, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, मोहित उनियाल, गुरदीप सिंह, गुरजीत सिंह, ताजेंद्र सिंह, उम्मेद बोरा, गौरव मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मातृ शक्ति समाज व राज्य की रीढ़ : अग्रवाल
Next: मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.