Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मातृ शक्ति समाज व राज्य की रीढ़ : अग्रवाल
  • देहरादून

मातृ शक्ति समाज व राज्य की रीढ़ : अग्रवाल

RNS INDIA NEWS 10/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मातृ शक्ति को समाज व राज्य की रीढ़ बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार द्वारा बनाई जाने वाली नीतियों में महिलाएं हमेशा प्राथमिकता पर रही हैं। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छिद्दरवाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण में महिलाओं ने अपना विशेष योगदान दिया है। एक ओर जहां प्रदेश की मातृशक्ति ने पूरे समाज को विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाया, जूझना सिखाया, वहीं दूसरी ओर हर परिस्थिति में जीतना भी सिखाया है। राष्ट्र-निर्माण में महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर सभी प्रकार के प्रयत्न कर रही हैं। मौके पर पूर्व क्षेपं सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष समा पंवार, अध्यक्ष एनआरएलएम प्रमिला पंवार, अध्यक्ष महिला मंगल दल सुशीला नेगी, विमला नैथानी, प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, बलविंदर सिंह, भूपेंद्र रावत, शैलेन्द्र रांगड़, हुकुम रांगड़, कमलदीप कौर, जागृति रावत, उमा कैंतुरा, रीना नेगी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल से कर्मचारियों को निकालने का नोटिस, आक्रोश; आंदोलन की तैयारी
Next: किसान विरोधी भाजपा सरकार ने किया गन्ने का स्वाद फीका : हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.