Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/03/2023
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डाकपत्थर निवासी महिला और उसके बेटे पर एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपियों ने उसके साथ नौ लाख रुपये में दुकान बेचने का सौदा कर अनुबंध पत्र बना लिया। जबकि दोनों दुकान वह अधिकृत मालिक नहीं है। बताया कि आरोपियों ने उसके छह लाख रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने दोनों मां बेटे के खिलाफ धोखाधडी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर दिया है। काशीराम मोघा निवासी नेहरू मार्केट डाकपत्थर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शबाना पत्नी फारुक और उसके बेटे अयान पुत्र फारुक निवासी डाकपत्थर से उसका डाकपत्थर में एक दुकान को लेकर सात नवंबर 2022 को नौ लाख रुपये में सौदा हुआ। जिसका छह लाख रुपये उसने नगद दे दिया था। बताया कि आरोपियों ने बाकायदा उक्त दुकान विक्रय का अनुबंध किया, लेकिन बाद में जब रजिस्ट्री करने की बात आयी तो पता चला कि शबाना व उसका बेटा अयान दुकानों के अधिकृत मालिक नहीं हैं। जिसके चलते उक्त दुकान को न तो वे बेच सकते हैं और नहीं रजिस्ट्री करा सकते हैं। बताया कि जांच पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर उसने आरोपी मां-बेटे से अपने छह लाख रुपये वापस मांगे। लेकिन दोनों ने रुपये वापस लौटाने से इनकार कर दिया है। बताया कि आरोपी मां-बेटे ने उसके छह लाख रुपये हड़प लिए हैं। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। कहा कि मामले की जांच चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसाईं को सौंप दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान विरोधी भाजपा सरकार ने किया गन्ने का स्वाद फीका : हरीश रावत
Next: युवक की मौत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.