Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बागेश्वर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार : हरीश रावत
  • नैनीताल

बागेश्वर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 27/06/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार से निकाय चुनाव और बागेश्वर उपचुनाव नीयत समय पर करने की बात कही। बोले, सरकार इसके लिए बरसात आदि का बहाना कतई न बनाए। रावत ने कुमाऊं के सभी कांग्रेस नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों से कहा है कि उन्हें उपचुनाव को जनता के हित में जीतना होगा।
नैनीताल रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को पूर्व सीएम ने पत्रकार वार्ता की। कहा कि राज्य में बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शासन अब तक 25 हजार पद भरे जाने की बात कह रहा है जबकि, हकीकत में 2500 पद भी नहीं भरे हैं। यूकेपीएससी और यूकेट्रिपलएससी दोनों भर्ती एजेंसियां विफल हैं। महंगाई और बेरोजगारी राज्य के लिए कोढ़ में खाज बन गए हैं। आरोप लगाया दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बगैर सत्यापित लोगों को जमीनें बेची जा रहीं हैं। रिजॉर्ट्स ने नाम पर उत्तराखंड की संस्कृति को अपभ्रंश करने की कोशिश चल रही है। रावत ने कहा कि सीएम के गड्ढा ऐप में लोगों ने 8000 शिकायतें फोटो भेजकर कीं। कितने गड्ढे भरे इसका कुछ पता नहीं है। बोले, जनता बिजली, पानी, डॉक्टरों, शिक्षकों की कमी से जूझ रही है। इन सभी प्रश्नों को लेकर कांग्रेस बागेश्वर उपचुनाव और निकाय चुनाव में लोगों के सामने जाएगी। यहां पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक लर्लित फर्स्वाण, नैनीताल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महेश शर्मा, हेमंत बगड्वाल, विजय सिजवाली, केदार पलड़िया, हरेंद्र क्वीरा, एनबी गुणवंत, मनोज शर्मा, पुष्पा नेगी, कमला, सतनाम सिंह, जीवन कार्की, संदीप भैंसोड़ा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने एरोमा पार्क काशीपुर का भूमि पूजन कर प्लाटों का किया आवंटन
Next: प्रोत्साहन भत्ता बढ़ने पर मंत्री का आभार जताया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.