Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरीश रावत ने हरिद्वार में आयोजित की पहाड़ी व्यंजनों की पार्टी, पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक पहाड़ी सामान लेकर पहुंचे देहरादून
  • अल्मोड़ा

हरीश रावत ने हरिद्वार में आयोजित की पहाड़ी व्यंजनों की पार्टी, पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक पहाड़ी सामान लेकर पहुंचे देहरादून

RNS INDIA NEWS 27/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हरिद्वार में आयोजित हुई पहाड़ी व्यंजनों की पार्टी सम्पन्न हुई। जिसके लिए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक पहाड़ी ककड़ी, झिंगूरा, पहाड़ी नमक इत्यादि लेकर देहरादून गये थे। इसी के साथ इस पार्टी के लिए पहाड़ी धनिया, पहाड़ी मिर्च और पहाड़ी लहसुन का नमक कर्नाटक खोला की स्थानीय महिलाओं ने घर पर ही तैयार किया। विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं बिट्टू कर्नाटक के द्वारा लगातार पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर हरिद्वार में झिंगूरे की खीर, पहाड़ी ककड़ी का रायता, पहाड़ी ककड़ी आदि पहाड़ी उत्पाद हरिद्वार के लोगों को खिलाए। इससे पूर्व कुछ दिनों पहले कर्नाटक के द्वारा अपने कार्यालय में काफल, आड़ू, पुलम, नाशपाती इत्यादि एवं पहाड़ी ककड़ी पार्टी का आयोजन किया था। विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत विगत कई वर्षों से कर्नाटक के साथ लगातार उत्तराखंड के हल्द्वानी, काशीपुर, देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर सहित पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। कर्नाटक ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हमारे पर्वतीय अंचल के उत्पादों को विश्व पटल पर लाकर यहां के पहाड़ी कास्तकारों को उनकी फसलों एवं उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलवाना है। इस अवसर पर कर्नाटक के साथ अल्मोड़ा से भूपेन्द्र भोज, हेम जोशी, प्रकाश सिंह मेहता, दीपक पोखरिया, रोहित शैली आदि हरिद्वार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनावों के लिए तैयार है कांग्रेस: अनुकृति
Next: रुड़की में रिटायर कमांडर से साइबर ठगी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.