Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरीश रावत ने दिया कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को करारा जवाब
  • देहरादून

हरीश रावत ने दिया कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को करारा जवाब

RNS INDIA NEWS 23/04/2024
harish rawat

देहरादून(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को करारा जवाब दिया। उन्होंने सबसे पहले पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, जैसे समुद्र की मौजें होती हैं, जब तलछट (सेडिमेंट) ज्यादा हो जाता है तो समुद्र उसे बाहर फेंक देता है, इसी तरह कांग्रेस भी एक समुद्र के समान है, और इससे भी कुछ तलछट बाहर निकल गए तो इससे कांग्रेस और साफ हो गई है। वहीं, बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि भाजपा भ्रष्टाचारियों के पीछे ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियां लगाकर उनको अपने पाले में कर रही है, और भ्रष्टाचारी नेता भाजपा की वाशिंग मशीन में डुबकी लगाकर अपने आप को पाप मुक्त कर रहे हैं।
हरीश रावत ने लैंसडाउन विधानसभा से भाजपा विधायक दलीप रावत की पोस्ट को आधार बनाते हुए कटाक्ष किया कि भाजपा के एक विधायक जो महंत भी हैं, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते। ‘ उनको इस बात की खुशी है कि जो बात कांग्रेस बीते चार-पांच महीनों से कहती आ रही है, अब उनके नेता भी वही बात बोलने लग गए हैं। हरीश रावत का कहना है कि यह आम भाजपाइयों की व्यथा सामने निकल कर आ रही है। यही आम भाजपाई स्वयं दूसरे और तीसरे चरण के होने जा रहे मतदान में पापियों से भरी हुई भाजपा को दंडित करने जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धार्मिक परम्पराओं के साथ खुले सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट
Next: चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.