Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Haridwar ।। नए सत्र के शुभारंभ पर मंगल तिलक कर किया नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar ।। नए सत्र के शुभारंभ पर मंगल तिलक कर किया नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत

01/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  शुक्रवार से शुरू होली गंगेज सीनियर सेकेंड्री स्कूल के नए सत्र के पहले दिन स्कूल प्रबंधन की और से नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का मंगल तिलक कर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। एक अप्रैल से शुरू हुए विद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 की शुरूआत स्कूल में सरस्वती पूजन से की गयी।

इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं और उन्हें स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की निदेशिका मालती नौटियाल ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता है।

जिसमें भाग लेने से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक क्षमताओं का विस्तार होता है। नयी-नयी जानकारियां मिलने से छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं का भविष्य बेहतर बनाने के लिए पूरी लगन व मेहनत से शिक्षण कार्य करते हैं।

अभिभावकों को भी छात्रों व स्कूल स्टाफ का सहयोग करना चाहिए। शिक्षकों व अभिभावकों के सम्मिलित प्रयासों व मेहनत से स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर बच्चे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में वैज्ञानिक, चिकित्सक, सिविल सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में राज्य व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मालती नौटियाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करने के लिए उनसे चर्चा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के सुझावों पर अमल करते हुए स्कूल प्रबंधन बच्चों की बेहतरी के लिए कदम उठाएगा।  

RNS/DHNN

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Haridwar ।। एसएमजेएन कॉलेज के छात्रों ने पीएम मोदी से सीखे परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स
Next: Chamoli ।। एक माह बाद मिलेंगे बेस अस्पताल को जूनियर डॉक्टर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.