Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार ट्रेवल एसोसिएशन ने की चारधाम यात्रियों के पंजीकरण में आ रही समस्या को दूर करने की मांग
  • हरिद्वार

हरिद्वार ट्रेवल एसोसिएशन ने की चारधाम यात्रियों के पंजीकरण में आ रही समस्या को दूर करने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
rns featured image new

हरिद्वार।  हरिद्वार ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात कर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की है। ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बताया कि पर्यटन व्यवसायी भारी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। यात्रा खुलने से व्यवसायियों को आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। लेकिन रजिस्ट्रेशन न हो पाने के कारण श्रद्धालु लगातार अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं। चारधाम के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए उमेश पालीवाल ने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ाकर बद्रीनाथ धाम में पांच हजार, केदारनाथ धाम में तीन हजार पांच सौ,  यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में पन्द्रह सौ प्रतिदिन की जाए। एसोसिएशन के महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने कहा कि यात्रा में एक केवल एक माह का समय शेष बचा है। ऐसे में ग्रीन कार्ड व ट्रिप की बाध्यता खत्म की जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार समस्या से अवगत है और गम्भीरता से ले रही है। रजिस्ट्रेशन की सभी कमियों को जल्द दूर कर यात्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दौरान विक्की आडवाणी , निशांत कीर्तिपाल, सूरज शर्मा , बलकेश राजोरिया, गोपाल छिब्बर, उमेश शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने फांसी लगाकर जान दी
Next: शनिवार को सती घाट पर होगा 9216 अस्थि कलशों का विसर्जन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.