Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत में 8 मई से शुरू होगी कुमाऊं कप टेनिस प्रतियोगिता
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में 8 मई से शुरू होगी कुमाऊं कप टेनिस प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 05/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला टेनिस संघ के तत्वावधान में उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन द्वारा अनुमोदित रानीखेत ओपन कुमाऊं कप टेनिस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 8 से 10 मई तक रानीखेत क्लब में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से 17 से 79 वर्ष आयु वर्ग तक के 67 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 मई को शाम पांच बजे केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार करेंगे। प्रतियोगिता में गत वर्ष की विजेता टीम रुद्रपुर हिमालियन्स के अलावा हल्द्वानी चैलेंजर्स, नैनी पीक्स नैनीताल, रामनगर टाइगर्स, चुनाखान वारियर्स और रानीखेत गुलदार टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले डबल्स लीग प्रारूप में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता 19 से 59 वर्ष आयु वर्ग के ओपन वर्ग और 60 प्लस वर्ग में आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने और खेल पर्यटन को बढ़ावा देना है। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव सुमित गोयल ने बताया कि रानीखेत में पिछले करीब 40 वर्षों से इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होती आ रही हैं और खिलाड़ी पूरे वर्ष इस प्रतियोगिता का इंतजार करते हैं। प्रतियोगिता के संयोजक सचिव अरविंद साह और प्रतियोगिता प्रबंधक गौरव पांडे ने बताया कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के आतिथ्य और प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला टेनिस संघ के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय और उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने भी प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार और संरक्षक प्रदीप कुमार वालिया ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हवालबाग में महिलाओं ने जैविक खेती से उगाए 16 क्विंटल आलू
Next: सिडकुल में कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, एक गिरफ्तार, दो फरार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.