Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दीपोत्सव में 70.36 लाख खर्च, मोमबत्ती और दीयों की खरीद पर उठे सवाल
  • हरिद्वार

दीपोत्सव में 70.36 लाख खर्च, मोमबत्ती और दीयों की खरीद पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 15/06/2025
rns featured image new

जमीन घोटाले के बाद अब दीपोत्सव कार्यक्रम के खर्चों को लेकर भी जांच शुरू

 

हरिद्वार (आरएनएस)। नगर निगम हरिद्वार में जमीन घोटाले के बाद अब दीपोत्सव कार्यक्रम के खर्चों को लेकर भी जांच शुरू हो गई है। नगर निगम की ओर से दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 70.36 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया है, जिसमें कई मदों में अनियमितता के आरोप सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के तहत छह रुपये प्रति दीया, दस रुपये की मोमबत्ती और दो रुपये की माचिस खरीदी गई, जो बाजार दर की तुलना में कहीं अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर नगर आयुक्त ने इस पर संज्ञान लेते हुए करीब आधे भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी है, जबकि 35 लाख रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

यह दीपोत्सव कार्यक्रम 11 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। नगर निगम ने दावा किया था कि शहर के 80 गंगा घाटों पर कुल 2.50 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए थे। यह आयोजन तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी के कार्यकाल में हुआ था, और अब उनके कार्यकाल के विभिन्न खर्चों की जांच के दायरे में यह आयोजन भी शामिल हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, निगम अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत बिलों की जांच वित्तीय दृष्टिकोण से की जा रही है। यदि खरीद में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। मामले को लेकर पारदर्शिता की मांग अब नगर निगम के भीतर और बाहर दोनों जगह उठ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: एफआईआर के तीन घंटे भीतर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
Next: कारोबारी की मौत के बाद कार चालक पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.