Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में युवा कांग्रेस ने बाइक रैली निकाल किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवा कांग्रेस ने बाइक रैली निकाल किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 31/08/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  युवा कांग्रेस ने रविवार को जिला मुख्यालय में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बाइक रैली निकाली। वोट चोरी का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में रविवार को रैली ज्वालापुर स्थित शहीद ऊधमसिंह चौक से नगर कोतवाली तक निकाली गई। रैली युवा कांग्रेसी बाइक सवार होकर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रुककर नारेबाजी की और केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर मताधिकार छीनने का आरोप लगाया। कैश खुराना ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान जनता का सबसे बड़ा अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग और सरकार की मिलीभगत से देशभर में लाखों लोगों के वोट काटे गए। जब से राहुल गांधी ने इसका खुलासा किया है, तभी से सरकार और चुनाव आयोग बौखलाए हुए हैं। बिहार ही नहीं, उत्तराखंड और हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब मिले। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान हरिद्वार के लगभग हर वार्ड से सैकड़ों स्थानीय मतदाताओं के नाम सूची से गायब पाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान, युवा कांग्रेस नेताओं महेश प्रताप सिंह राणा, वरुण बालियान और नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना पर प्रहार कर रही है। यह देश संविधान से चलेगा, किसी पार्टी के इशारे पर नहीं। बाइक रैली में पार्षद सुनील कुमार, रवि बाबू शर्मा, बीएस तेजियान, समर्थ अग्रवाल, शुभम जोशी, तरुण व्यास, सोहेल कुरैशी, अश्विन कौशिक, दीपक पांडे, मृत्युंजय पांडे, विकास चंद्रा, अमित चंचल, , पुनीत कुमार, आदित्य मल्होत्रा, बलराम गिरी कड़क, अंकित, सोनू पालीवाल, अनुज, पवन, रोहित, नरेश, परविंदर, वसीम, लक्की महाजन, अभिनव त्यागी, रविराज, सागर निषाद, विपिन, दुर्गेश शर्मा, संजय कुमार, डॉ. अनूप, देव तोमर, हरमीत सिंह, सतीश चौहान, सत्यप्रकाश दुबे, तौफीक, नितेश, रविंद्र, पंकज शर्मा, संतोष कुमार, इरफान, राकेश पांडे, राजेश, अंकुर, मोहित कुमार, लोकेश, समीर, प्रमोद, राहुल धीमान, रंजीत, विनय शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम के पौराणिक स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं बर्दाश्त
Next: नाबालिग बेटी ने की सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.