Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में डाक कांवड़ियों की एंट्री, हाईवे पर किया कब्जा
  • हरिद्वार

हरिद्वार में डाक कांवड़ियों की एंट्री, हाईवे पर किया कब्जा

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन ही डाक कांवड़ हरिद्वार पहुंचने लगी। रविवार को हाईवे पर डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे कांवड़ियों की भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे और हाईवे पर कई जगह उनके वाहन खड़े नजर आए। लौटते वक्त अधिकतर कांवड़िए प्रशासन द्वारा बनाई गई कांवड़ पटरी की बजाय हाईवे और सर्विस लेन से जाते नजर आए। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे और सर्विस लेन की सड़क पर उन्होंने पूरी तरह कब्जा जमा लिया। हालांकि प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। लेकिन कांवड़ियों की भीड़ ने इन व्यवस्थाओं को दरकिनार कर हाईवे पर पैदल जाना शुरू कर दिया। कई कांवड़िए डीजे वाहन के साथ लौटते दिखे। हाईवे पर भारी भीड़ होने से यातायात प्रभावित रहा और पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। दो दिन पहले शनिवार को भी कई इलाकों में हाईवे पर कांवड़ियों और पुलिस के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी थी। सिंहद्वार, प्रेमनगर चौक और बहादराबाद में तो कांवड़ियों ने जमकर बवाल भी काटा। कई जगहों पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग भी किया था। बावजूद रविवार को फिर से हाईवे पर कब्जे की स्थिति सामने आई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट व अश्लील हरकतें करने के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज
Next: ऑपरेशन कालनेमी के तहत एक संदिग्ध पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.