Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में होली पर बसों के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
  • हरिद्वार

हरिद्वार में होली पर बसों के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  धर्मनगरी में गुरुवार को बस स्टैंड पर बस से सफर करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने के बाद बस स्टैंड पर रोडवेज बसों की संख्या कम पड़ गई। दोपहर के समय लोग बस स्टैंड पर धूप में खड़े होकर बसों के पहुंचने की प्रतीक्षा करते नजर आए। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक रही कि बस के पहुंचते ही एक से दो मिनट में बस यात्रियों से फुल हो रही थी। अधिकांश यात्री होली पर्व के मौके पर अपने घर को जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे। गुरुवार को होली पर्व के मौके पर हरिद्वार बस स्टैंड पर लोग अपने परिवारों के साथ बड़ी संख्या में सफर करने पहुंचे। बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटने के बाद लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर बसें कम पड़ने के कारण लोगों को अपने गंतव्यों को पहुंचने के लिए घंटों बसों के पहुंचने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। दिल्ली और अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों को भी भीड़ के कारण दिक्कतें उठानी पड़ी। परिवार के साथ बिजनौर जाने वाले युवक रजनीश कुमार ने बताया कि बस नहीं मिल रही है। आधे घंटे से बस नहीं पहुंची है। मुरादाबाद जाने वाले महिला यात्री शांति देवी ने बताया की यूपी की बसें देरी से पहुंच रही है। बस स्टैंड पर भीड़ बहुत ज्यादा है। एक घंटे से बस की प्रतीक्षा कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून हिट एंड रन केस का आरोपी गिरफ्तार, हादसे के बाद भाग गया था दिल्ली
Next: ट्रेन में भोजन का मेनू और रेट लिस्ट डिस्प्ले करना जरूरी, रेल मंत्री बोले- खाने के पैकेट पर उपलब्ध होगा क्यूआर कोड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.