Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्रेन में भोजन का मेनू और रेट लिस्ट डिस्प्ले करना जरूरी, रेल मंत्री बोले- खाने के पैकेट पर उपलब्ध होगा क्यूआर कोड
  • राष्ट्रीय

ट्रेन में भोजन का मेनू और रेट लिस्ट डिस्प्ले करना जरूरी, रेल मंत्री बोले- खाने के पैकेट पर उपलब्ध होगा क्यूआर कोड

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  रेलवे की ओर से भी लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयास किए जाते रहते हैं। अब ट्रेनों में मिलने वाले भोजन का मेनू और उसमें शामिल व्यंजनों की रेट लिस्ट डिस्प्ले करना जरूरी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ये अनिवार्य है।
 रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेनों में भोजन का मेनू और दरें प्रदर्शित करना अनिवार्य है, यात्रियों की भोजन की कीमतों का विवरण देने वाले मेनू कार्ड, रेट लिस्ट और डिजिटल अलर्ट तक पहुंच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सभी खाद्य पदार्थों का मेनू और दरें उपलब्ध हैं। इसके साथी है ये सारी डिटेल ट्रेन में मौजूद वेटरों के पास उपलब्ध कराए जाते हैं और यात्रियों को मांगने पर दिए जाते हैं।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पेंट्री कारों में रेट लिस्ट डिस्प्ले किए जाने के अलावा यात्रियों को अब बेहतर पारदर्शिता के लिए मेनू और टैरिफ के लिंक के साथ स्रूस् ्रद्यद्गह्म्ह्ल भी मिलते हैं। रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे में फूड सर्विसेज के मेन्यू और रेट के बारे में यात्रियों को जागरूक करने के लिए ये एसएमएस भेजना शुरू किया गया है।
रेल मंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए, सफाई और हैंडलिंग की निगरानी के लिए बेस किचन में खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है और ये ऑन-बोर्ड पर्यवेक्षक ट्रेनों में फूड सर्विसेज की देखरेख करते हैं। इसके अलावा ट्रेनों में मिलने वाले भोजन के पैकेटों पर क्यूआर कोड के जरिए रसोई के नाम से लेकर पैकेजिंग की तारीख तक की पुष्टि यात्रि द्वारा की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में होली पर बसों के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
Next: पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.