Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून हिट एंड रन केस का आरोपी गिरफ्तार, हादसे के बाद भाग गया था दिल्ली
  • देहरादून

देहरादून हिट एंड रन केस का आरोपी गिरफ्तार, हादसे के बाद भाग गया था दिल्ली

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून के राजपुर रोड पर आज हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 22 साल का वंश कत्याल अपने जीजा की कार लेकर आया था। इसका मतलब जिस मर्सिडीज कार से यह हादसा हुआ है,वह वंश के जीजा की थी।

घटना विवरण:
देहरादून के राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास बुधवार रात हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों को कुचलने वाली कार पुलिस को सहस्रधारा रोड पर एक प्लाट में लावारिस मिली। उसके मालिक की तलाश के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ में पुलिस टीम गई है। पुलिस का कहना है मूल मालिक बिना पंजीकरण में मालिक बदलवाए कार को आगे बेच चुका है। कार को खरीदने वाला भी इसी तरह किसी अन्य को बेच चुका है।
बुधवार रात साईं मंदिर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने छह लोगों को टक्कर मारी। इसमें चार लोग सड़क किनारे पैदल जा रहे थे और दो लोग दुपहिया पर सवार थे। पैदल जा रहे चारों मजदूर थे। वह वहां से कुछ दूरी काम करने के बाद घर वापस जा रहे थे। जिनकी मौके पर मौत हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रातभर कार की जांच पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर चंडीगढ़ का मिला। वहां पुलिस पहुंची तो पता लगा कि वह दिल्ली के व्यक्ति को कार बेच चुका है। फिर एक टीम दिल्ली पहुंची तो वहां पता लग कि वह भी कार को किसी अन्य बेच चुका है। गुरुवार सवेरे पुलिस ने कार को सहस्रधारा रोड स्थित खाली प्लाट से बरामद कर लिया है।

ओवर स्पीड का हाईकोर्ट ले चुका संज्ञान
सड़क हादसों को लेकर हाईकोर्ट भी गंभीर है और इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही है। पिछले दिनों पुलिस ने स्पीड मॉनिटरिंग को लेकर तैयार की कार्ययोजना को हाईकोर्ट में रखा था। हालांकि इस पर अभी काम बाकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रघुनाथ कीर्ति परिसर में महिलाओं की स्थिति की समीक्षा की
Next: हरिद्वार में होली पर बसों के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.