Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार: मकर संक्रांति मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा : एसएसपी
  • हरिद्वार

हरिद्वार: मकर संक्रांति मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा : एसएसपी

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। मकर संक्रांति को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। मेला क्षेत्र को सात जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय और एसएसपी अजय सिंह ने शुक्रवार को ऋषिकुल ऑॅडिटोरियम में पुलिस और प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। कांवड़ मेले की तरह इस स्नान में भी व्यवस्था की जा रही है। 14 जनवरी की रात को 8:43 बजे संक्रांति लग जाएगी जो 15 जनवरी की शाम 5: 40 बजे तक रहेगी। दोपहर 12:09 बजे से 12:52 मिनट तक रहेगा। ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी पूरी व्यवस्थाएं चुस्त व दुरुस्त रखनी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी जिस किसी अधिकारी की तैनाती की गई है, वे पहले से पहुंचकर अपने तैनाती स्थल से अच्छी तरह वाकिब हो जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान जिस तरह मेला क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला, सिंहद्वार, चण्डीघाट आदि सात-आठ स्थानों पर रिकवरी वैन (एम्बुलेंस) की व्यवस्था की गई थी, उसी तरह की व्यवस्था स्नान पर्व पर भी की जाए। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मौसम को ध्यान रखते हुए आपको पूरी सतर्कता से अपने तैनाती स्थल की महत्ता को समझते हुए पूरी तरह से सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने तैनाती स्थलों पर समय से पूर्व पहुंचे। इससे पूर्व एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत आदि ने सफलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत तैनाती स्थल आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, एसपी देहात एसके सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सचिव रेडक्रास डॉ. नरेश चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 2 मामलों में लगभग 7.46 लाख की स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार
Next: भाकियू ने सहकारी समिति कार्यालय पर की तालाबंदी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.