Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • हरिद्वार के डीएफओ को हटाने की मांग पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
  • पिथौरागढ़

हरिद्वार के डीएफओ को हटाने की मांग पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने वाले हरिद्वार के उप वनसंरक्षक को हटाने की मांग को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने तत्काल उप वन संरक्षक को नहीं हटाने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी ने समर्थन देकर अधिकारी का जल्द तबादला करने की मांग की है। यहां वन विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक जोशी और शाखा मंत्री कुंडल भंडारी के नेतृत्व में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि हरिद्वार के डीएफओ द्वारा लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर कार्यकारिणी द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। वन विभाग की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा संबधित अधिकारी का अन्यत्र स्थानांतरित नहीं होने की दशा में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी, जिसके विरोध में आज वन विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। कहा कि कर्मचारी का जल्द स्थानांतरण नहीं होने पर कलमबंद हड़ताल की जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रजिस्ट्रार कानूनगो बोले हमारी भी सुध लो सरकार
Next: सीएम ने विस क्षेत्र घनसाली को दी 78 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.