Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सीएम ने विस क्षेत्र घनसाली को दी 78 करोड़ की योजनाओं की सौगात
  • टिहरी

सीएम ने विस क्षेत्र घनसाली को दी 78 करोड़ की योजनाओं की सौगात

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
rns featured image new

3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा घनसाली के अंतर्गत अमन रेजीडेंसी लॉज प्रांगण चमियाला में विभिन्न विकास की योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण में ग्रामीण निर्माण विभाग की 06 जबकि लघु सिंचाई विभाग की एक योजना शामिल है। शिलान्यास में लोक निर्माण विभाग की 15, ग्रामीण निर्माण विभाग की 04 जबकि जल संस्थान व जल निगम की एक-एक योजना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य जब 25 वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इक्कीसवीं शदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। सरकार इसके लिए कृतसंकल्प है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रही है। जिसके तहत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल का रोड मैप तैयार करने को कहा गया हैं। उन्होने कहा लोगों की राय एवं संवाद, विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा पलायन रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है, उन्होंने कहा इसके आधार पर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी।उन्होंने कहा 25 साल का होने पर उत्तराखंड , हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणा की जा रही हैं, उन सभी का समय पर शासनादेश भी किया जा रहा है। हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है। उन्होंने कहा हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पी.आर.डी जवानों, उपनल कर्मियों,ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे चौबीस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनभावनाओ के दृष्टिगत घनसाली क्षेत्र को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के लिए इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए लक्ष्य तक पहुचाने की बात कही साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए की गई 42 मांगो को प्रस्ताव में शामिल किए जाने की बात कही।
इस अवसर पर विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार के डीएफओ को हटाने की मांग पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
Next: कॉपरेटिव सोसायटी पर लगाया मनमानी करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.