Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग करेगा प्रदेशभर में 11 लाख फलदार व सगंध एवं औषधीय पौधों का करेगा रोपण
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग करेगा प्रदेशभर में 11 लाख फलदार व सगंध एवं औषधीय पौधों का करेगा रोपण

RNS INDIA NEWS 08/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में आगामी 16 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रदेशभर में बड़े स्तर पर फलदार, सगंध एवं औषधीय पौधों का रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला पर्व केवल पौधारोपण का पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का जन अभियान है। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे पौधों का चयन करने के निर्देश दिए, जो जल स्रोतों के पुनर्जीवन, भू-जल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हों। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को वर्षाकाल में नवीनतम रंगीन फल प्रजातियों के आम, अमरूद, लीची, अनार, नींबू, माल्टा, कटहल सहित अन्य फलदार पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पौधों के वितरण एवं रोपण की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में उद्यान विभाग द्वारा 11 लाख फलदार, सगंध एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक लाख चाय के पौधे भी रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हरेला पर्व पर उद्यान विभाग द्वारा 9 लाख से अधिक फलदार पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया था, जबकि इस वर्ष लक्ष्य को और बढ़ाते हुए व्यापक जनभागीदारी के साथ अभियान संचालित किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखरेख और उनकी शत-प्रतिशत जीवित रहने की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य सार्थक रूप से पूरा हो सके।
बैठक के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को इस वर्ष वर्षाकालीन में हरेला पर्व / निःशुल्क फल पौध रोपण योजनान्तर्गत फलदार पौधों के आवंटन की सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष हरेला पर्व पर उद्यान विभाग द्वारा 9 लाख से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया।
बैठक में सचिव कृषि एस.एन. पांडेय, निदेशक उद्यान आर.के. सिंह, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक बागवानी मिशन महेन्द्र पाल, निदेशक कैप नृपेंद्र चौहान, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. डी.के. तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
Next: देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.