Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरदा ने दिया विकास प्राधिकरण को लूट का अड्डा करार
  • देहरादून

हरदा ने दिया विकास प्राधिकरण को लूट का अड्डा करार

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

देहरादून। विकास प्राधिकरण को पूर्व सीएम हरीश रावत ने लूट का अड्डा करार दिया। कहा कि बिना स्टाफ के जिलों जिलों में खोले गए विकास प्राधिकरण सिर्फ लूट का माध्यम न रह जाएं। बिना स्टाफ के ही खुले विकास प्राधिकरणों ने विकास को छोड़ कर बाकि सब कुछ किया। पूर्व सीएम ने कहा कि विकास प्राधिकरण को लेकर भाजपा के भीतर चल रही अंदरुनी कलह से उन्हें कोई मतलब नहीं है। विकास प्राधिकरण का काम शहरों के सुव्यवस्थित विकास का होना चाहिए। यदि विकास प्राधिकरण ऐसा करते हैं, तो इसका स्वागत है। यदि पहले की तरीके से लूटपाट होगी, तो लोग फिर विरोध ही करेंगे। सरकार के पास विकास प्राधिकरण के लिए मैन पावर नहीं है। बिना स्टाफ के भाजपा सरकार में सिर्फ लूटपाट ही हुई। ऐसी व्यवस्था बने, जो लूटपाट आधारित न हो, सुनियोजित विकास हो। पूर्व सीएम ने एकबार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। कहा कि भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सीएम से सावधान रहना चाहिए। मुख्यमंत्री बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जोशीमठ आपदा पर बहुत सारे सुझाव देने के लिए गया। कई सुझाव आलोचनात्मक थे। तीखे सवाल भी थे। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य से सुना। अब कितना समाधान होगा, इस पर भविष्य की नजर रहनी चाहिए। बहुत सारी चीज़ें हैं, जिनकी हम सबको प्रतीक्षा रहेगी। इन सबके बीच सच यही है कि सीएम ने सभी बातों को सुना पूरे धैर्य से।

जोशीमठ को समर्पित होगी भारत जोड़ो यात्रा
कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में 24 जनवरी का दिन जोशीमठ को समर्पित होगा। ये सुझाव पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी को दिया। जोशीमठ के नाम यात्रा समर्पित करने के लिए राहुल गांधी और गणेश गोदियाल का धन्यवाद किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा प्रेस के सम्मुख अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश की
Next: अनुकृति गुसाईं ने दिया विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.