Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • हल्की-फुल्की भूख को शांत करने के लिए खाएं ये स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स
  • रहन-सहन

हल्की-फुल्की भूख को शांत करने के लिए खाएं ये स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स

RNS INDIA NEWS 24/06/2022
rns featured image new

हल्की-फुल्की भूख को शांत करने के लिए अमूमन लोग अनहेल्दी चीजें का सेवन कर लेते हैं, जिसका खामियाजा उनके स्वास्थ्य को भुगतना पड़ता है। दरअसल, बाजार में मिलने वाले अधिकतर पैकेट बंद स्नैक्स में चीनी और नमक की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इनका अधिक सेवन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हल्की-फुल्की भूख को शांत करने समेत स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं।

पॉपकॉर्न
हल्की-फुल्की भूख को शांत करने के लिए कई लोगों के दिमाग में सबसे पहले आलू के चिप्स खाने का विचार आता है, जो बेशक बहुत स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए लिहाज से सही नहीं माना जाता है। ऐसे में बेहतर होगा अगर आप चिप्स या कुरकुरे खाने की बजाय पॉपकॉर्न खाएं जो स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। आप इन्हें नमक और मक्खन के साथ भी खा सकते हैं।

सूखे मेवे
अगर आप अपनी हल्की-फुल्की भूख को शांत करने के लिए स्वास्थ्यवर्धक विकल्प की खोज कर रहे हैं तो सूखे मेवे आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं क्योंकि यह आपको स्नैक्स खाने जैसा अहसास दे सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने घर में कुछ सूखे मेवे जैसे कि बादाम, मखाने और पिस्ता आदि रखें। यह खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं और आपके शरीर को कई पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।

भुने हुए काले चने
अगर आपको बार-बार कुछ न कुछ खाने की आदत है तो अपने पास हमेशा एक डिब्बा भुने हुए चने का रखना शुरू कर दें और खाएं क्योंकि यह आपकी भूख को शांत करने के साथ-साथ आपको ऊर्जावान रखने में भी सहायता करेगा। इतना ही नहीं, यह फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी से युक्त होता है, इसलिए ये आपके पेट को भी भरेगा और वजन को भी नहीं बढऩे देगा। फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

विटामिन- सी और आयरन से भरपूर फल
चकोतरा, संतरा, सेब और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करके भी अपनी हल्की-फुल्की भूख को शांत कर सकते हैं क्योंकि इन फलों के सेवन से न केवल आपका पेट भरेगा बल्कि कई बीमारियां भी शरीर से दूरी बनाएं रखेंगी। दरअसल, विटामिन- सी से युक्त फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाए रखती है। वहीं, आयरन से युक्त फल आपको अंदर से शक्ति देंगे और मूड बेहतर रखेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 जून
Next: बनियावाला में शुरू हुआ ट्यूबवेल का काम

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.