Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हल्की बारिश के बीच केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की डोली, पुष्प वर्षा और जयघोषों से हुआ स्वागत
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

हल्की बारिश के बीच केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की डोली, पुष्प वर्षा और जयघोषों से हुआ स्वागत

RNS INDIA NEWS 01/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली गुरुवार को हल्की बारिश के बीच केदारनाथ धाम पहुंच गई। साढ़े तीन बजे के करीब डोली मंदिर परिसर में पहुंची, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने डोली का पुष्प वर्षा और बम बम भोले के जयघोषों से स्वागत किया। डोली के धाम पहुंचते ही सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। गुरुवार सुबह गौरीकुंड स्थित गौरामाई मंदिर में पूजा अर्चना के साथ भक्तों की मौजूदगी में बाबा केदार की पंचमुखी डोली ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में भक्तों और स्थानीय लोगों द्वारा बाबा केदार की डोली के दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया गया। हालांकि दोपहर से केदारनाथ में मौसम खराब हो गया। हल्की बारिश हुई। डोली 3 बजे करीब बेस कैंप पहुंची जबकि इसके बाद साढ़े तीन बजे डोली ने केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश किया। मंदिर परिसर में डोली के पहुंचते ही चारों ओर जय बाबा केदार और बम-बम भोले के जयघोषों के बीच पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सेना की 6 ग्रिनेडियर के जवानों द्वारा बैंडों की मधुर धुनों के बीच केदारनाथ में माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में बाबा के भक्त बैंड की धुनों पर नृत्य करते रहे। इधर, डोली के साथ ही केदारनाथ के मुख्य पुजारी बागेश लिंग भी केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग भी धाम पहुंच गए हैं। इधर, डोली के धाम पहुंचते ही बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा डोली को भंडारगृह में रखा गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट देश-विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, बीकेटीसी सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण सहित बड़ी संख्या में भक्त केदारनाथ में मौजूद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 मई
Next: नैनीताल नाबालिग दुष्कर्म मामले में महिला आयोग का रवैया सख्त

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.