Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी में विशाल रैली की तैयारी, राजनाथ सिंह के आने की उम्मीद
  • नैनीताल

हल्द्वानी में विशाल रैली की तैयारी, राजनाथ सिंह के आने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

हल्द्वानी (आरएनएस)। प्रदेश में धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरिद्वार की तर्ज पर कुमाऊं के हल्द्वानी में भी विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बुधवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रैली की रूपरेखा और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

अजेय कुमार ने बताया कि रैली का आयोजन 21 या 22 अप्रैल को हल्द्वानी में किया जाएगा। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि हर व्यक्ति का नाम नई मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास किए जाएं और वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग में लोगों का सहयोग लिया जाए।

बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बलबीर धुनियाल, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा महेंद्र सिंह नेगी, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, विनीत अग्रवाल, नितिन राणा सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, डीआईटी के दो छात्रों की मौत
Next: शीतकाल के बाद बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम फिर शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.